गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज माह फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त हुये 06 कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग से श्री गणेशराम बिनेश तथा श्री श्रीलाल वास्त्री, जनपद पंचायत गुना श्री रामवीर सिंह रघुवंशी, शिक्षा विभाग से श्री राम सिंह रघुवंशी, वन विभाग से श्री राजकुमार शर्मा तथा एसएएफ से श्री भानूप्रकाश सिंह को पीपीओ आदेश प्रदान किये गये।
