गुना,
अपर कलेक्टर गुना श्री अखिलेश कुमार जैन द्वारा आज गुनिया नदी का स्थल निरीक्षण कर वहां चल रहे सफाई एवं चौड़ीकरण कार्यों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि नदी की साफ-सफाई एवं चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इस दौरान नदी में जेसीबी मशीन के माध्यम से सफाई कार्य जारी पाया गया।
स्थल पर उपस्थित श्री राकेश मिश्रा द्वारा कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि गुनिया नदी का सौंदर्यीकरण एवं जल प्रवाह सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
अपर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि गुनिया नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जन-सहभागिता से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
