Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस की तत्परता से गुम बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया गया

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस की तत्परता से गुम बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया गया



          गुना पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सिद्ध करते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में कार्य करते हुए कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुम हुए मासूम बालक को सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया ।

          गत दिनांक 26 मार्च 2026 को कैंट थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मावन से एक   05 वर्षीय नाबालिग बालक, अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं सजगता के साथ क्षेत्र में पतारसी कर बालक को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। तत्पश्चात बालक को थाना परिसर लाकर उसके पिता धर्मेंद्र प्रजापति एवं दादा वीरभान प्रजापति को विधिवत सुपुर्द किया गया ।


          अपने गुम हुए बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा गुना पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । यह कार्यवाही पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है ।


          उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उप निरीक्षक कुशल पाल एवं आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.