*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर कडा प्रहार*
राघौगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की तत्पर और प्रभावी कार्यवाही
*अपहृता को ब्यावरा जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर, उसके अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना सिंह एवं उनकी टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण के प्रकरण में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृता को ब्यावरा जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 फरवरी 2026 को राघौगढ़ थाने पर एक महिला फरियादिया द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 13-14 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से राघौगढ थाने में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तत्काल खोजबीन शुरू की गई एवं इसमें अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अपहृता की पतारसी के भरसक प्रयास किए गए जिसके परिणाम स्वरुप अपहृता के ब्यावरा जिले में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम ब्यावरा के लिए रवाना हुई और पुलिस के लगातार और अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 14 मार्च 2026 को अपहृता को ब्यावरा रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।
दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि राकेश बंजारा निवासी ग्राम कालापीपल का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बिना उसकी मर्जी के उसके साथ गलत काम(दुष्कर्म) किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश बंजारा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर विगत दिनांक 15 मार्च 2026 को आरोपी राकेश पुत्र फूल सिंह बंजारा उम्र 20 साल निवासी ग्राम कालापीपल थाना चाचौडा जिला गुना को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना सिंह, सउनि सीताराम धुर्वे, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक हरवीर बागडी, आरक्षक जितेन्द्र मीणा, आरक्षक पपेन्द्र, महिला आरक्षक मोहिनी सैनी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
