*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
मोटर सायकिल चोरी के मामले में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*मात्र 03 दिवस के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार कर, चोरी गई मोटर की सायकिल बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन मे गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मार्च 2026 को फरियादी योगेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह खींची निवासी पीएम आवास कालोनी कैंट के द्वारा अपनी बजाज पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZA 9642 के दिनांक 10-11 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में अपने घर के बाहर से चोरी होने की रिपोर्ट कैंट थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 159/26 धारा 303(2), इजाफा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
मोटर साइकिल चोरी के उक्त प्रकरण में कैंट थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी पहचान हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये । प्रकरण में पुलिस के सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के परिणाम स्वरूप गत दिनांक 16 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना पर कैंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सतपाल उर्फ नारायण पुत्र धनपाल पारदी उम्र 19 साल निवासी हड्डीमील थाना कोतवाली गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई बजाज पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गई ।
केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार एवं आरक्षक मयंक गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
