*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस की कडी कार्यवाही*
कैंट थाना क्षेत्र से ऑटो चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर, जिनके कब्जे से चोरी गई ऑटो बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा कैंट थानांतर्गत फलेशु गार्डन के बाहर से ऑटो चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, जिनके कब्जे से चोरी गई ऑटो बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 मार्च 2026 को फरियादी विनोद पुत्र बाबूलाल प्रजापति निवासी विवेक कालोनी केंट द्वारा केंट थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25 फरवरी 2026 की रात्रि में पंचमुखी मंदिर के पास फलेशु गार्डन के सामने खडी उसकी ऑटो क्रमांक MP08 R 2982 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के पालन में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 16 मार्च 2026 को ही आरोपियों के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही प्रकरण में दोनों आरोपियों 1-नीरज पुत्र तुलसीराम कोरी उम्र 34 साल एवं 2-राजेश उर्फ पप्पू पुत्र कन्हैयालाल सहरिया उम्र 29 साल निवासीगण मातापुरा, थाना कैंट को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ पर जिनके द्वारा उक्त ऑटो चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी गई ऑटो, एक स्टेपनी एवं एक जैक कुल कीमती करीबन 85 हजार रुपये का मशरुका जप्त किया गया है ।
गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकृष्ण जाटव, प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार,आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल एवं आरक्षक शुभम रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
