जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
गुना
श्री बीसभुजा देवी जी (बजरंगगढ़ में स्थापित) मंदिर में प्रतिवर्ष की भॉति रीति रिवाज के अनुसार वर्ष 2026 का बसंत नवरात्रि पर्व दिनांक 19 मार्च 2026 से दिनांक 27 मार्च 2026 तक मनाया जायेगा। मंदिर में नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा व्यवस्था करने के लिये आदेश जारी किये गये हैं।
जारी आदेशनुसार नवरात्रि पर्व के समय दर्शनार्थियों के लिये पेयजल की व्यवस्था के लिये कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गुना एवं ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ के परस्पर सहयोग से पर्याप्त व्यवस्था करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद गुना द्वारा मंदिर पर दिनांक 19 मार्च 2026 से दिनांक 27 मार्च 2026 तक तक निरंतर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मंदिर की रंगाई-पुताई एवं सड़क की मरम्मत की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग गुना संभाग गुना करेंगे, विद्युत व्यवस्था हेतु अधीक्षण यंत्री म०प्र० राज्य विद्युत वितरण कंपनी गुना उचित व्यवस्था करेंगे।अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गुना स्थानीय समिति के साथ परस्पर सहयोग करते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दर्शनाथियों हेतु वाहनों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करेंगे।
