Type Here to Get Search Results !

एचपीवी टीकाकरण अभियान के संबंध में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने जनसुनवाई में दिये आवश्‍यक निर्देश


गुना 

गुना जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान के सुचारू संचालन के लिए कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज जनसुनवाई के दौरान व्‍हीसी के माध्‍यम से आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

वीसी के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की से समीक्षा की गई। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें तथा काउंसलिंग के माध्यम से बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करें।

राज्य स्तर से टीकाकरण विभाग, भोपाल के डॉ अमित तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुदर्शन कुशवाह एवं सीबीएमओ/जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिल्पा टाटिया, श्रीमती विनीता सोनी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला समन्वयक द्वारा शिक्षकों की HPV वैक्सीन को लेकर मौजूद शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही वैक्सीन की सुरक्षा, प्रभावशीलता एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि आयोजित वीसी में शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला परियोजना समन्वयक (DPC), बीआरसी, बीईओ, बीएसी, सीएसी, प्राचार्यगण तथा डाइट में स्वास्थ्य विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 400 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं।


जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अपील की गई है कि HPV टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले की अधिक से अधिक बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित किया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.