Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत 11 हितग्राहियों को मुर्रा भैंस वितरित


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. समर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आज मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत विकासखंड राघौगढ़ के सहरिया वर्ग के 11 हितग्राहियों को एक-एक मुर्रा भैंस प्रदाय की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गुना की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

योजना के अंतर्गत भैंसों का तीन समय दुग्ध मापन किया गया, जिसमें प्रतिदिन 8 लीटर या उससे अधिक दूध उत्पादन करने वाली भैंसों का चयन कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया गया।

 कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. राधवेन्द्र नरवरिया, डॉ. हरवीर धाकरे एवं डॉ. आशीष सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र सिंह सैमिल द्वारा किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.