गुना
जिला प्रशासन द्वारा रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिसमें भारतीय खाद्य निगम के प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा उपार्जन समिति प्रबंधकों, ऑपरेटर्स एवं सर्वेयरों को गुणवत्ता प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक (नागरिक आपूर्ति निगम), जिला प्रबंधक, म.प्र. वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कॉर्पो., समिति प्रबंधक, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गेहूं खरीदी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि उपार्जन के दौरान निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। किसानों के साथ सहानुभूतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त, गेहूं खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी,व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा अपेक्षा की गई कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उपार्जन कार्य को सफल बनाएंगे।
