Type Here to Get Search Results !

खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई, अवैध खनन पर 01 जेसीबी व 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई, अवैध खनन पर 01 जेसीबी व 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी एवं छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में ऊमरी थाना अंतर्गत ग्राम खेरीखता में मुरम के अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर उन्हें जब्त कर चौकी ऊमरी में खड़ा कराया गया।

इसके अतिरिक्त गुना एबी रोड के पास अवैध रूप से एम-सैंड का परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया। इस प्रकार कुल 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 जेसीबी मशीन जब्त कर संबंधित वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कलेक्टर श्री कन्याल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.