Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण

 मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण


‎‎गुना                                                         

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम ककरुआ तहसील आरोन के आवेदक देवकरण पुत्र परमा जाति अहिरवार के जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर मोबाइल कोर्ट के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में ग्राम पटवारी द्वारा दल सहित मौके पर जाकर आवेदक एवं अनावेदक रामकिशन यादव के मध्य आवेदक की भूमि ग्राम ककरुआ स्थित भूमि सर्वे नंबर 44/2 रकवा 1.275 हेक्टेयर में से 0.105 हेक्टेयर पर अनावेदक द्वारा किए गए अवैध कब्जा को मोके पर जरीब द्वारा नापकर भूमि चिन्हित कर आवेदक के उपस्थित परिवारजन को उनकी भूमि की सीमा बताई जाकर कब्जा हटवाकर भूमि आवेदक को सौपी गई। आवेदक एवं अनावेदक एवं मौके पर उपस्थित पंचानों के समक्ष आवेदक एवं अनावेदक के मध्य कब्जा विवाद का मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से निराकरण किया गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, हल्का पटवारी कल्याण सिंह,पटवारी भावना चौहान पुलिस बल थाना आरोन एवं कोटवार सीताराम अहिरवार सहित आवेदक एवं अनावेदक एवं मेड़िया कृषक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.