खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, 01 वाहन जब्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए छापामार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विनायकखेड़ी (हड्डी मिल के पास) क्षेत्र में 01 डंपर क्रमांक RJ 09 GE 1382 को खनिज मुर्रम का अवैध रूप से रॉयल्टी में उल्लिखित मात्रा से अधिक परिवहन करते हुए पाया गया। उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर बजरंगगढ़ थाना में अभिरक्षा हेतु खड़ा कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
