जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
*गुना।शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 29.04.2026 को श्री अरविंद धाकड़, अध्यक्ष जिला पंचायत गुना की अध्यक्षता में सामान्य सभा बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से सदन के समक्ष प्रस्तुत की गई। साथ ही जिला पंचायत के सदस्यों ने जल गंगा संवर्धन से संबंधित अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रेषित किये। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरविंद धाकड़ ने बताया कि जल की समस्या वास्तव में गंभीर हैं। इसलिए कृपया जल का सदुपयोग करें एवं जिले में किसी भी ग्राम पंचायत में पीने योग्य पानी की कमी न रहे। उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारीगण पूर्व से तैयारी करना सुनिश्चित कर लेवे।
अंत में श्री अभिषेक दुबे सीईओ जिला पंचायत गुना द्वारा आभार व्यक्त कर बैठक का विधिवत समापन किया गया। आज आयोजित बैठक में श्रीमती सारिका क्षितिज लुंबा उपाध्यक्ष जिला पंचायत सहित सदस्य जिला पंचायत एवं अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
