नानाखेड़ी क्षेत्र में लूट के प्रकरण में केंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*प्रकरण में करीब 05 माह से फरार शेष दोंनो आरोपियों को भी गिरफ्तार जेल पहुंचाया, घटना प्रयुक्त एक मोटरसायकिल भी जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा गत वर्ष नानाखेड़ी क्षेत्र में घटित लूट के एक गंभीर प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार शेष दोंनो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 को नानाखेड़ी क्षेत्र में फरियादी राकेश पुत्र मेहरवान सिंह रघुवंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम जमरा थाना म्याना के साथ दो मोटर सायकिलों से आए 4-5 युवकों के द्वारा मारपीट कर लूट की घटना गई थी, इस घटना पर से तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 1091/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
प्रकरण में केंट थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना के अगले ही दिन दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आरोपी अनस खां निवासी नदी मौहल्ला केंट गुना सहित दो विधि विवादित किशोरों को अभिरक्षा में ले लिया गया था । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप गत दिनांक 28 अप्रैल 2026 को फरार आरोपियों के संबंध में मुखबिर सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब 05 माह से फरार शेष दोंनो आरोपियों 1-नाजिर पुत्र नवाब खांन उम्र 19 साल निवासी हड्डीमील गुना एवं 2-तोफिक पुत्र अलताफ खांन उम्र 20 साल निवासी ग्राम खुटियाबद थाना म्याना जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया । साथ ही आरोपी नाजिर खांन के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल जप्त की गई है । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक गोविन्द रघुवंशी एवं आरक्षक सुरेन्द्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
