Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से वाहन चैकिंग में धराया अंतर्राज्यीय नशा तस्कर

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*



फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से वाहन चैकिंग में धराया अंतर्राज्यीय नशा तस्कर


*1.50 लाख मूल्य का डोडाचूरा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित लगभग 2.20 लाख रूपये का माल जप्त*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्थान तरफ से डोडाचूरा की तस्करी करते हुए अंतर्राज्यीय  नशा तस्‍कर गिरफ्तार किया गया है ।         

             

               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 28 अप्रैल 2026 की शाम फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा थानांतर्गत सेनबोर्ड-छबड़ा रोड़ के ग्राम पाखार के मोड़ पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान छबड़ा की ओर से काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MV 8418 पर एक व्यक्ति आते दिखा, जिसने पुलिस को देखते ही एक दम से मोटर सायकिल को बापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे उसके किसी अवैध क्रियाकलाप में संलिप्त होने के संदेह पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम जगतार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह सिख उम्र 32 साल निवासी ग्राम पथरिया थाना फतेहगढ़ जिला गुना का बताया गया एवं उसके पुलिस को देखकर इस तरह भागने से संदेह के आधार पर उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मिले प्लास्टिक के एक कट्टे से 15.220 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ । आरोपी से बरामद डोडाचूरा अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 70 हजार रुपये सहित कुल 2.20 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 78/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है । आरोपी के डोडाचूरा तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है ।


               नशे के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक आकांक्षा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.