*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
फतेहगढ़ थाना पुलिस की नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में तत्पर कार्यवाही
*मात्र 48 घंटे के भीतर ही बालिका को उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब कर, परिजनों से मिलाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को मात्र 48 घंटे के भीतर ही उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 अप्रेल 2026 को फतेहगढ़ पर एक पिता की ओर से अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 26 अप्रेल 2026 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 76/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना को फतेहगढ थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप बालिका के उज्जैन में होने की जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम उज्जैन पहुंची और जहां से आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर गुना लाया गया, जहां फतेहगढ़ थाने पर विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक आकांक्षा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।
