Type Here to Get Search Results !

जामनेर सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान ढाई वर्षीय अवोध बालिका के गुम होने के मामले में पुलिस की तत्‍पर कार्यवाही

 *जामनेर थाना पुलिस की मानवीय कार्यवाही* 



सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान ढाई वर्षीय अवोध बालिका के गुम होने के मामले में पुलिस की तत्‍पर कार्यवाही


*मात्र 01 घंटे में ही बालिका को सकुशल खोज निकालकर परिजनों से मिलाया*


            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यपरायणता के साथ कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय व प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी  के पर्यवेक्षण में जिले के जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा और उनकी टीम द्वारा बीती रात जामनेर में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम से ढाई वर्षीय अवोध बालिका के गुम होने के मामले में तत्‍परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 01 घंटे में ही बालिका को सकुशल खोज निकालकर उसके परिजनों से मिला दिया गया ।


               उल्‍लेखनीय है कि बीती रात जामनेर में माली/सैनी समाज का समूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन था, इस दौरान पुलिस की समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी । इसी बीच एक ढाई वर्षीय अवेध बालिका के गुम होने की सूचना उसके परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सक्रियता दिखाई और बिना विलंब बालिका की खोजबीन प्रारंभ की गई ।


               पुलिस टीम द्वारा रात्रि में ही सम्मेलन स्थल, गांव एवं आसपास खेतों सहित अन्य संभावित स्थानों पर बालिका की सघन खोजबीन की गई । लगातार प्रयास और सतर्कता के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र एक घंटे के भीतर ही बालिका को गांव से सकुशल बरामद कर लिया ।


               बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया ।


               गुना पुलिस की सभी जिले वासियों से अपील है कि इस प्रकार के भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें एवं किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.