Type Here to Get Search Results !

गुना के थाना विजयपुर क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।

 गुना  के थाना विजयपुर  क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।



गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्रांतर्गत दौराना के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29-03-2026 को दोपहर के 03:15 बजे प्राप्त हुई। 


सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना विजयपुर  में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजय रघुवंशी एवं पायलेट रामलखन मीना ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।  


डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.