पेड़ गिरने से डीपी में आग, 10 मिनट में पाया गया नियंत्रण
गुना। परशुराम चौक क्षेत्र में आज एक पेड़ गिरने से विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एवं विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 10 मिनट में ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य जारी है तथा शीघ्र ही मार्ग को साफ कर आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।
