दिनांक 15 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक शहर ने बताया कि 11 केव्ही टेकरी फीडर पर मेंटनेंस होने से दिनांक 15 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे हनुमान टेकरी, शिवपुरम कॉलोनी, न्यू टेकरी रोड, बूढे़ बालाजी आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 33/11 केव्ही पावर हाउस कैंपस सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केव्ही कैंट फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 15 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक लाल परेड, ऑफीसर कॉलोनी, भोगीराम, घोसीपुरा, बांसखेड़ी, लूसन का बगीचा, गोविन्द गार्डन, आयकर विभाग, एसडीओपी कार्यालय, पंचमुखी कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
