Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर रेंज के सभी जिलों में जब्त 19.43 क्विंटल मादक पदार्थों का विनष्टीकरण

 ग्वालियर रेंज के सभी जिलों में जब्त 19.43 क्विंटल मादक पदार्थों का विनष्टीकरण



               गत दिनांक  17 अप्रैल 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत तथा पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में ग्वालियर रेंज के अंतर्गत जब्त मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उनका विधिवत विनष्टीकरण किया गया ।

               पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री अमित सांघी की अध्यक्षता में गठित ड्रग विनष्टीकरण समिति की उपस्थिति में जे.के. सीमेंट लिमिटेड, अमानगंज जिला पन्ना में उक्त कार्यवाही संपन्न की गई ।


               इस दौरान ग्वालियर रेंज के विभिन्न जिलों में दर्ज 76 प्रकरणों में जब्त कुल 19 क्विंटल 43 किलो मादक पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रुपये है, का विनष्टीकरण किया   गया । इसमें गांजा, स्मैक एवं डोडा चूरा सहित विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ शामिल हैं ।


                        उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर एवं गुना के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारीगण एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे । गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी ग्वालियर रेंज द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों का सफलतापूर्वक विनष्टीकरण किया गया था । यह कार्यवाही न केवल अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करती है, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.