महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई 200वीं जयंती
राधौगढ़
नगर में माली सैनी समाज श्री गणेश मंदिर रामनगर रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्थल पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजन,युवा साथी के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा फूले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प हार चढ़ाकर मनाई गई। जिसमें जीवन परिचय पर विचार व्यक्त करते हुए बताया गया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा नारी शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम महिला स्कूल,भेदभाव रहित समाज,बाल विवाह प्रथा आदि को समाप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अभिन्न योगदान दिया। साथ ही महात्मा फुले को महान दार्शनिक,कवि भी बताया जिनके द्वारा गुलामगिरी जैसी पुस्तक लिखी गई।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन का पुष्प हार पहनकर सम्मान भी किया।इस जयंती समारोह में समाज के सभी वरिष्ठजन,युवासाथी, राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड टीम के पदाधिकारी,ऑल इंडिया माली सैनी समाज के पदाधिकारी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारी आदि माली सैनी समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे।



