Guna- कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय, जिला पंचायत गुना द्वारा व्ही.सी. में दिए गए निर्देशों के पालन में विकासखंड स्तर पर नल-जल एवं पेयजल से संबंधित शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु खंड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया जाता है।
विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत किसी भी ग्राम पंचायत/नागरिक को नल-जल एवं पेयजल से संबंधित समस्या जैसे—हैंडपंप/बोर खराब, विद्युत सप्लाई बंद, मोटर बंद आदि की स्थिति में अपनी शिकायत/सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया जाता है, ताकि समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही कर पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
निम्नानुसार अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है—
श्रीमती हेमन सतीजा, ए.पी.ओ. (मनरेगा) – प्रभारी अधिकारी
मोबाईल नम्बर: 7869937878
श्री जीतू रघुवंशी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर (आर.जी.एस.ए.) – सहायक प्रभारी अधिकारी
मोबाईल नम्बर: 9926754353
प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे प्राप्त समस्याओं एवं उनके निराकरण से संबंधित रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करेंगी तथा प्राप्त शिकायतों का संधारण करते हुए समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगी।
कंट्रोल रूम नम्बर: 9926754353
