Type Here to Get Search Results !

असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी से गुस्साये कांग्रेसियों किया अर्धनग्न प्रदर्शन

 असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी से गुस्साये कांग्रेसियों किया अर्धनग्न प्रदर्शन।



मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।


कांग्रेस अध्यक्ष व अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं .........सुरेन्द्र चौधरी


असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने सागर जिला युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष रवि उमाहिया की मुख्य उपस्थिति में स्थानीय सदर कबूला पुल के समीप भाजपा और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये अर्धनग्न प्रदर्शन किया तथा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करनें की पुरजोर मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी पर इस्तेमाल की गई अभद्र और अशोभनीय भाषा पूरी तरह निंदनीय,शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय और जननेता हैं,उनका अनुभव,कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है,उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि इस देश के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के करोड़ों लोगों का भी अपमान है।जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के बयान से बीजेपी की अनुसूचित जाति विरोधी सोच एक बार फिर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी जैसे वरिष्ठ और सम्मानित नेता के खिलाफ़ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद निंदनीय है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी पर की गई टिप्पणी की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है।उन्होंने कहा कि हेमंत बिस्वा सरमा के बयान से भाजपा का असली चहरा उजागर हुआ है।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव द्वय आशीष चौबे,अक्षय दुबे,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस सुरखी के अध्यक्ष प्रणव सिंह राजपूत,युवा कांग्रेस खुरई के अध्यक्ष अमन लोधी,युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी आदि ने हेमंत बिस्वा सरमा के बयान पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की पुरजोर मांग उठाई।प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,आर आर पाराशर, हेमंत लारिया,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बुंदेला, हरगोविंद कुर्मी,सत्येंद्र मोहन दुबे,आई एम खान,राहुल कुशवाहा,अबरार सौदागर,पवन यादव,समीर खान,गजेंद्र पटेल,गुलाब अहिरवार,पवन जाटव,जितेंद्र अहिरवार,पवन राय आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.