अवैध खनन पर सख्ती : रूठियाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना
जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा शिकायतों के आधार पर निगरानी बढ़ाते हुए छापामार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में रूठियाई क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से एम सैंड और गिट्टी भरते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। सभी वाहनों को मौके पर जब्त कर थाना/चौकी रूठियाई में खड़ा कराया गया है तथा उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।
