विद्युत मरम्मत कार्य के चलते दिनांक 20 अप्रैल को संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक, विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गुना द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 11 केव्ही हाट रोड फीडर पर विद्युत मरम्मत कार्य के चलते दिनांक 20 अप्रैल 2026 को विद्युत प्रवाह प्रात: 09 बजे से दोपहर 02 बजे तब बाधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त समायावधि के दौरान हाट रोड़, हनुमान चौराहा, पुरानी गल्ला मण्डी, राधा कालोनी, छाबड़ा कालोनी आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई अथवा बढ़ाई भी जा सकती है।
