Type Here to Get Search Results !

पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत कलेक्‍टर ने लाभान्वित हितग्राहियों से किया संवाद

 पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत कलेक्‍टर ने लाभान्वित हितग्राहियों से किया संवाद


‎‎‎गुना l

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत जिले के लाभान्वित हितग्राही एवं उनके संरक्षकों के साथ समक्ष में आत्‍मीय संवाद स्‍थापित किया गया, जिसमें हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि पीएम केयर्स योजना से प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से चल रही है। साथ ही हितग्राहियों के द्वारा व्‍यक्तित्‍व विकास की गतिविधियों में भी भाग लिया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि पीएम केयर्स योजना के पात्र हितग्राहियों के व्‍यक्तिगत बैंक खातों में 10 लाख रूपये जमा कराये जाने का प्रावधान है साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रतिमाह 4000 रूपये की सहायता राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है। गुना जिला अंतर्गत कुल 13 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया था जिसमें से 08 हितग्राहियों की आयु 18 बर्ष से अधिक होने के कारण स्‍टायपेंड के माध्‍यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है शेष 05 अवयस्‍क हितग्राहियों को प्रतिमाह राशि उनके एवं संरक्षक के संयुक्‍त बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हितग्रहियों को लीड बैंक मैनेजर गुना द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस दौरान कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गये कि प्रत्‍येक 02 माह में समक्ष में बच्‍चों से संवाद करायें ताकि बच्‍चों को आने वाली समस्‍याओं का निराकरण तत्‍परता से कराया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.