Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न





गुना 


गुना जिले के जनपद पंचायत गुना अंतर्गत ग्राम पंचायत विनायकखेड़ी में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 92 जोड़ों का विवाह तथा 01 जोड़े का निकाह विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य उपस्थित रहे। उनके साथ श्री धर्मेन्द्र सिकरवार (जिला अध्यक्ष), श्री चंद्रप्रकाश अहिरवार (जिला महामंत्री), श्री संतोष धाकड़ (जिला सदस्य एवं जिला महामंत्री), श्री मुनेश धाकड़ (मण्डल अध्यक्ष), श्री अंकुर श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी), श्री संजीव धाकड़ (जनपद सदस्य), श्रीमती सुकली बाई (सरपंच, विनायकखेड़ी) एवं श्री वीर सिंह धाकड़ (पूर्व सरपंच, विनायकखेड़ी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विवाह की सभी रस्में पंडित शास्त्री ललित शर्मा द्वारा विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा आगंतुकों एवं अतिथियों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की गईं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी की सक्रिय सहभागिता एवं समन्वय के परिणामस्वरूप कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.