राघौगढ़ नगर पालिका में दिया जा रहा जनगणना प्रगणक-पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण
Raghogarh -कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी गुना किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रगणक/पर्यवेक्षक चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बैच एवं द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में आज दूसरे दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी राघौगढ़ तेज सिंह यादव द्वारा भारत की जनगणना 2027 के लिए समर्पित भाव से कार्य करने हेतु अपना उद्बोधन दिया गया। चार्ज अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूर्ण निष्ठा, गोपनीयता एवं सेवा भाव से करने के निर्देश दिए।

