जिला अधिकारियों को दिया गया जीआईएस एवं पीएम गति शक्ति पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण
गुना
जिला पंचायत सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे की उपस्थिति में सभी जिला अधिकारियों हेतु District GIS एवं PM Gati Shakti पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं एसेट मैपिंग के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण जीआईएस एक्जीक्यूटिव श्रीमती पूजा कुमारी द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें District GIS एवं PM Gati Shakti पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं परख एप्लीकेशन के माध्यम से एसेट मैपिंग की प्रक्रिया, डेटा एंट्री एवं सत्यापन की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे परख एप्लिकेशन के माध्यम से अचानक निरीक्षण (Sudden Inspection) करते हुए सभी परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित करें, जिससे पारदर्शिता एवं कार्यों की निगरानी को सुदृढ़ किया जा सके। साथ ही सभी विभागों को समय-सीमा में एसेट मैपिंग कार्य पूर्ण करने एवं पोर्टल पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
