Type Here to Get Search Results !

गो सम्मान आह्वान अभियान के संबंध में विशेष पत्रकार वार्ता कल

 गो सम्मान आह्वान अभियान के संबंध में विशेष पत्रकार वार्ता कल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - गौ माता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष में इन दिनो चल रहे एक अनोखा अभियान "गो सम्मान आह्वान अभियान" को लेकर कल 25 अप्रैल शनिवार को दोपहर तीन बजे से राजधानी स्थित वृंदावन हॉल , सिविल लाइन , रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसमें देश भर के साधु-संतों के सान्निध्य में गो सेवक-सेविकायें , गो पालक , समाजसेवी , समाज प्रमुख , व्यापारी वर्ग , एनजीओ प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत इसी माह 27 अप्रैल सोमवार  को पूरे भारतवर्ष में एक साथ 5000 तहसीलों में प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपे जायेंगे। इसी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की प्रत्येक तहसील में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आज होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में 27 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की जायेगी। इस दिन राजधानी में माँ महामाया मंदिर में सभी लोग एकत्रित होकर प्रातः दस बजे शांतिपूर्ण भजन-कीर्तन करते हुये तहसील कार्यालय तक यात्रा निकाली जायेगी , जहाँ आम जनमानस द्वारा प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) प्रस्तुत किया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता को “राष्ट्र माता” का सम्मान दिलाना तथा गो माता एवं गोवंश की सेवा , सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। बताते चलें कि यह अभियान पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन , एक साथ आयोजित किया जा रहा है। यह कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं , बल्कि पूर्णतः शांतिपूर्ण , श्रद्धा एवं आस्था से प्रेरित जन-जागरण अभियान है , जिसमें भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना के माध्यम से भावनाएं व्यक्त की जायेंगी। इस अभियान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि इसे कोई एक संगठन या व्यक्ति संचालित नहीं कर रहा , बल्कि साधु-संतों के मार्गदर्शन में गो सेवक-सेविकायें , गो पालक , प्रकृति प्रेमी , समाजसेवी एवं आम जनमानस के सामूहिक सहयोग से यह अभियान संचालित हो रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.