‘’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में तहसील आरोन अंतर्गत ग्राम डगराई में अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में वन विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर ग्राम डगराई स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 373/1/1 रकवा 74.201 हेक्टेयर में से 30.000 हेक्टेयर भूमि पनहेटी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत वन विभाग को आवंटित की गई थी। जिस पर अनावेदक महेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह यादव, महेश पुत्र जयसिंह यादव निवासी डगराई द्वारा लगभग 9.000 हेक्टेयर भूमि पर फसल बोकर एवं कच्ची झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया था आज सम्पूर्ण दल सहित जाकर जेसीबी से उक्त अबैध अतिक्रमण को मौके पर हटवाकर वन विभाग को आवंटित 30.000 हेक्टेयर भूमि का कब्जा मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से सौपा गया एवं उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।
इस कार्यवाही में प्रभारी तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, नायब तहसीलदार श्री कृष्णकांत चौबे, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री हेमंत भार्गव, एसडीओ जल संसाधन विभाग गुना श्री महेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक श्री ब्रजेन्द्र सिंह बरैया, हल्का पटवारी प्रभात चौरसिया, पुलिस बल थाना आरोन एवं कोटवारगण अनावेदकगण सहित ग्राम पंचांन उपस्थित रहे।
