Type Here to Get Search Results !

निःशुल्क शव वाहन सुविधा हेतु टोल-फ्री नंबर 155334 संचालित

 निःशुल्क शव वाहन सुविधा हेतु टोल-फ्री नंबर 155334 संचालित


‎‎गुना 

जिला नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग गुना सत्येंद्र शर्मा  ने बताया हैं कि आमजन को निःशुल्क शव वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा टोल फ्री नंबर 155334 संचालित किया जा रहा है। इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को शव परिवहन की सुविधा सरल एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।


प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति बिना परेशानी के इस सेवा का लाभ उठा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.