*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की सतत प्रहार*
धरनावदा थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकडा अंतर्राज्यीय नशा तस्कर
*आरोपी से 10.96 किलोग्राम डोडाचूरा सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्क री एवं इन गतिविधयों में संलिप्तस माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम और उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्क री की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
गत दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना धरनावदा की झागर चौकी पुलिस द्वारा धरनावदा-छबड़ा रोड स्थित पार्वती नदी पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान छबड़ा (राजस्थान) की ओर से एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक RJ28 FS 7537 आती हुई दिखाई दी, जिसके पीछे एक बोरा बंधा हुआ था । पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए भागने का प्रयास किया गया । जिस पर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया । पूछताछ में चालक ने अपना नाम देवकिशन पुत्र बाबूलाल मीना, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम युसुफपुरा, थाना पाली, जिला बारां (राजस्थान) का होना बताया । आरोपी के कब्जे में मोटरसाइकिल पर बंधे बोरे की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से 10.960 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 01 लाख रुपये का बरामद हुआ । पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद डोडाचूरा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना धरनावदा में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया
नशे के विरूद्ध पुलिस की इस उल्लेतखनीय कार्यवाही में धरनावदा थाना प्रभारी डीएसपी श्री आनंद कुमार राय के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, सउनि रामगोपाल, सउनि कृष्णमुरारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप, प्रधान आरक्षक रघुकुल, प्रधान आरक्षक आदित्य, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, आरक्षक पवन, आरक्षक राघवेन्द्र बुंदेला, आरक्षक रिषिकेश एवं आरक्षक विनीत का विशेष योगदान रहा है ।
