नाबालिग बालक के गुम होने के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*चंद घंटों के भीतर नाबालिग बालक को सुरक्षित किया दस्तयाब*
आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कुंभराज क्षेत्र में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि भामावद तिराहे पर लगभग 02 वर्ष का एक बालक अकेला घूमता हुआ मिला है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है । सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ मौके पर पहुंचा एवं बालक को सुरक्षित अपने साथ लेकर थाने लाया गया ।
थाना कुंभराज में पदस्थ पुलिस स्टाफ द्वारा बालक के संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं प्रयास किए गए । साथ ही बालक की फोटो लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उसके परिजनों की तलाश की गई । प्रयासों के फलस्वरूप बालक की पहचान निखुज मीना, उम्र लगभग 02 वर्ष, निवासी कालेनी वार्ड क्रमांक 05, के रूप में हुई । सूचना मिलने पर बालक के परिजन थाना कुंभराज पहुंचे ।
पुलिस द्वारा आवश्यक पुष्टि के उपरांत बालक को उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया । इस सराहनीय कार्यवाही से पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय मिलता है।
कुंभराज थाना पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, आरक्षक बृजेश साहू एवं डायल 112 चालक पवन मीना की सराहनीय भूमिका रही है ।
