Type Here to Get Search Results !

नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के मामले में राघौगढ थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 *गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*



नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के मामले में राघौगढ थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए  इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ थाना पुलिस द्वारा एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

               दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना राघौगढ़ में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने आरोपी सौरभ उर्फ टिन्नू धाकड़ एवं अभिषेक धाकड़ के विरुद्ध लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में आरोपियों द्वारा उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का उल्लेख किया गया। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना राघौगढ़ में अपराध क्रमांक 73/26, धारा 137(2), 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए निर्देशानुसार राघौगढ थाना प्रभारी द्वारा पुलिस की टीम गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप गत दिनांक 09 अप्रैल 2026 को आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपी सौरभ उर्फ टिन्नू पुत्र ओमप्रकाश धाकड उम्र 20 साल निवासी राघौगढ एवं अभिषेक उर्फ रामेश्वर पुत्र गजराज सिंह धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम मोतीपुरा थाना राघौगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


               राघौगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक हरवीर बागडी एवं महिला आरक्षक मोहिनी सैनी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.