Type Here to Get Search Results !

सानई चौकी पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 सानई चौकी पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थानांतर्गत सानई चौकी पुलिस द्वारा मारपीट के एक प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार  करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में आरोपी विजय पुत्र गोपाल मीना निवासी ग्राम पोलासपुरा थाना मृगवास के विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध धारा 427, 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय  न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 638/24 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।


               मारपीट के उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की सानई चौकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश हेतु पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सघन दबिशें दी । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना सानई चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे स्थाई वारंटी विजय पुत्र गोपाल मीना उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोलासपुरा थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।


                 पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज एवं आरक्षक राहुल का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.