Type Here to Get Search Results !

यातायात पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर सख्त चालानी कार्यवाही

 यातायात पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर सख्त चालानी कार्यवाही


पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल (भा.पु.से.) के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरुक किया जा रहा है, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा ओल्ड ए.बी. रोड पर विभिन्न स्थानों जैसे- जिला न्यायालय के सामने, जय स्तंभ चौराहा, एक्सीलेंस स्कूल के बाहर, लाहोटी तिराहा एवं जज्जी बस स्टैंड के बाहर खड़ी बसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

  पूर्व में सभी बस संचालकों को कई बार बस स्टैंड पर ही बस खड़ी करने एवं वहीं से सवारी बैठाने-उतारने हेतु जागरूक किया गया था, साथ ही सेमिनार के माध्यम से भी उन्हें इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्धारित बस स्टैंड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर बस खड़ी न करें, क्योंकि इससे यातायात जाम की स्थिति बनती है और आमजन को आवागमन में कठिनाई होती है ।

  आज की कार्यवाही के दौरान सड़क एवं रोड साइड पर अव्यवस्थित रूप से खड़ी 06 बसों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 12,000/- रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया । साथ ही सभी बस संचालकों को समझाइश दी गई कि वे आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केवल निर्धारित बस स्टैंड पर ही बस खड़ी क रें। गुना पुलिस आगे भी आमजन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करती रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.