पास्को व गिरफ्तारी नियमों पर न्यायाधीश प्राची पटेल ने दी जानकारी
राघौगढ़।
मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना के मार्गदर्शन में ग्राम रामनगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन अपर जिला न्यायाधीश राघौगढ़, प्राची पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर न्यायाधीश महोदया द्वारा पास्को एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं गिरफ्तारी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कानून का मुख्य उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाना तथा निर्दोष व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
साथ ही उपस्थित नागरिकों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने संबंधित प्रावधानों को सरल एवं सहज भाषा में समझाया, जिससे आमजन को कानून की बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान तहसील विधिक सेवा समिति से रानी शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, पैरालीगल वालंटियर महेश शर्मा एवं घनश्याम बीलरवान सहित ग्राम के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
