Type Here to Get Search Results !

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गोचर भूमि संरक्षण गौ मंत्रालय बनाने सैकड़ो लोगों के साथ सोपे ज्ञापन

 गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गोचर भूमि संरक्षण गौ मंत्रालय बनाने सैकड़ो लोगों के साथ सोपे ज्ञापन



 राघोगढ़ नगर में  ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोवंश के संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई। इस अभियान की कई महीने पहले से तैयारी चल रही थी जिसमें हजारे लोगों ने अभियान के मोबाइल नंबर पर मिस कॉल किया और हजारों की संख्या में हस्ताक्षर किए गौ सेवकों द्वारा नगर में दीवार लेखन भी किया गया एवं बैनर लगाए गए और प्रचार प्रसार किया प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और इस पर कानून बनाने की मांग की गई। इस कार्यक्रम में संतों और बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।" सुबह 10 बावड़ी वाले हनुमान  मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसमें मंदिर के पंडित श्री भगवान दास जी पारीक के साथ हजारों की संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे। रैली में शामिल लोग भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। ‘जय गौमाता-जय गोपाल’ और ‘गो हत्या बंद करो’ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो जैसे नारे लगाए गए। लोगों के हाथों में गो संरक्षण से जुड़े संदेश वाली तख्तियां भी थीं।"


"गो सेवा-संरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग की रैली मुख बाजार से होती हुई

 तहसील परिसर पहुंची वहां रैली का समापन हुआ । यहां तहसीलदार  को प्रधानमंत्री राष्ट्रपति राजपाल मुख्यमंत्री के के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें हजारों लोगों के हस्ताक्षर की भी प्रितिया सोपीं गई। ज्ञापन में मांग की गई कि गोवंश को आधिकारिक मान्यता दी जाए और केंद्र सरकार गो सेवा व संरक्षण के लिए कानून बनाए। साथ ही गोवंश की सुरक्षा के लिए अलग मंत्रालय और विशेष टीम बनाने की भी मांग रखी गई।"


"अन्य प्रमुख मांगें

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गो तस्करी और वध को सख्त अपराध बनाया जाए।  जिलों में गो अभ्यारण्य और सड़कों पर गो-वाहिनी एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में संतों और वक्ताओं ने कहा कि गोवंश केवल आस्था नहीं, बल्कि गांव देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।"

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.