केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनएफएल विजयपुर ने राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जा रहा है
Guna -केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनएफएल विजयपुर की अग्निशमन शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन इकाई प्रभारी श्री स्वप्निल उबाले एम उप कमांडेंट और सहायक कमांडेंट श्री देबी प्रसाद चालक के नेतृत्व में किया गया। साथ ही अग्निशमन शाखा द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 14 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनय कुमार गुप्ता कार्यकारी निदेशक एनएफएल विजयपुर और सभी पदाधिकारी गणों का फायर स्टेशन पर स्वागत अभिनंदन किया गया और उसके बाद अग्निशमन दुर्घटनाओं में हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की शपथ के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, इंस्पेक्टर कपिल देव,और उप निरीक्षक गौरव यादव और असूचना प्रभारी कुलविंदर सिंह संयंत्र के सभी विभाग अध्यक्ष, सभी यूनियन के पदाधिकारी गण और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी बल सदस्य व अधिकारी गण उपस्थित रहे। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधों को जागरूकता लाने हेतु आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमें मुख्यता प्राथमिक अग्निशमन संबंधित प्रशिक्षण, ड्रिल प्रतियोगिता, एनएफएल कर्मचारियों के लिए स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता घरेलू महिलाओं में स्कूली बच्चों आदि के लिए विभिन्न प्रकार के अग्नि रोकथाम कार्यक्रम खेल-कूद प्रतियोगिता मॉक ड्रिल इत्यादि शामिल है, सहायक कमांडेंट देबी प्रसाद चालक ने संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी उपस्थित गणमान्य एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया।


