Type Here to Get Search Results !

सट्टा खेलने के दो आरोपी जेल दाखिल

 सट्टा खेलने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेलने के दो सटोरिये को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित धारा के तहत कार्यवाही करते हुये थाना तखतपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।         

                                            इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्रो में चल रहे अवैध जुआ , सट्टा , आबकारी एवं माइनर एक्ट के तहत अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा , श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रो में सतत निगाह रखी गई थी। इस बीच विगत दिवस 22 अप्रैल को मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति तखतपुर नया बस स्टैड वेलकम गेट के पास  सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते रहे हैं। सूचना पर थाना टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार रवाना होकर रेड किया गया , जहां अभिषेक ठाकुर सट्टा खिलाते रंगे हाथो पकड़ा गया। जिनके पास से एक मोबाइल एवं नगदी रकम 185000 रुपये एवं पेन कापी जिसमें सट्टा नंबर लिखा गया है ,जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया द्वारा मेमोरेण्डम में अपने साथी अस्मित गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा का काम करना और पैसा का लाभ कमाना बताये जाने पर अस्मित गुप्ता को भी हिरासत मे लिया गया। सटोरियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध केे तहत कार्यवाही कर तखतपुर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , सउनि रमेशकुमार ओरके , आरक्षक ओंकार राजपूत , कलेश्वर यादव , संतोष पोर्ते , राजकुमार , हरिश यादव और नरेश निराला का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार नाम आरोपीगण -


अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व पवन सिंह उम्र 35 वर्ष और अस्मित गुप्ता पिता हेम कुमार गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी - शंकर वार्ड मल्हापारा मुंगेली (छत्तीसगढ़)।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.