केंट थाना पुलिस ने एक्सीडेंट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा एक्सीडेंट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी अमित कोरी, निवासी ढोंगापुरा कैंट के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 164/19 धारा 279, 337, 304ए भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 427/19 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की केंट थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । इसी तलाश के दौरान आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी अमित पुत्र छोटेलाल कोरी, उम्र 38 साल निवासी ढोंगापुरा केंट, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
केंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव एवं महिला आरक्षक रक्षा रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।
