Type Here to Get Search Results !

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करते हुए रोजगार मेलों के माध्यम से युवकों के बढ़ते कदम"

 "आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करते हुए रोजगार मेलों के माध्यम से युवकों के बढ़ते कदम"


गुना 

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना के तहत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला गुना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित एवं अर्द्धशिक्षित ग्रामीण बेरोजगार युवकों को आर्थिक रूप से सशक्त, उनकी आजीविका सुदृण करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीधे रोजगार एवं स्व रोजगार प्रशिक्षण एवं नियोजन के अवसर प्रदाय करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकासखण्डों में रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमति सोनू सुशीला यादव द्वारा बताया गया कि इसी क्रम में दिनांक 16 मार्च 2026 से निरंतर आजीविका मिशन के सहयोग एवं समन्वय से समस्त विकासखण्ड के आजीविका मिशन कार्यालय में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी सिंगरौली के द्वारा निरंतर सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर के चयन हेतु केरियर काउंसलिंग कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें कंपनी प्रतिनिधि द्वारा मौके पर ही साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार युवकों का सिक्योरिटी गार्ड पद हेतु प्रारंभिक चयन किया। कंपनी भर्ती अधिकारी श्री हरेन्द्र अहीर द्वारा बताया गया कि अभी तक आयोजित कैम्प के दौरान 97 बेरोजगार युवकों का पंजीयन किया गया था जिसमें से पात्रता अनुसार 33 युवकों का सिक्योरिटी गार्ड के पद हेतु प्रारंभिक चयन मौके पर ही किया गया। चयनित युवकों को एक माह के सफल प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न सेवा क्षेत्र की निजी कंपनियां में योग्यतानुसार अनुमानित 14000 से 20000 रू. मासिक वेतन पर शत प्रतिशत नियोजित किया जावेगा। 

कंपनी प्रतिनिधि श्री हरेन्द्र अहीर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में गुना जिले के चयनित विभिन्न प्रशिक्षणार्थी एसआईएस सिक्योरिटी प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत अपने कार्यस्थल पर रवाना किया जावेगा एवं पूर्व कार्यक्रम अनुसार वर्तमान में रोजगार कैंप निरंतर जारी हैंl

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.