सामाजिक असमानता को केवल शिक्षा ही समाप्त कर सकती है - अमित सोनी एसडीएम
राघौगढ़। आज दिनांक को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में विगत 10 अप्रैल से चल रहे भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती समारोह का समापन हुआ।कार्यक्रम मेंअमित सोनी एस डी एम राघौगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में एवं राजेन्द्र कुमार वास्त्री वरिष्ठ समाज सेवी राघौगढ़ व गिर्राज सिंह राजपूत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अतिथि के रूप में डाॅ अरविंद कुमार तिवारी बी ई ओ, श्रीमती पूर्णिमा पारीक प्राचार्य कन्या हायर सेकेंडरी, सुश्री पल्लवी पाराशर प्राचार्य आई टी आई, मुकेश कुमार शर्मा सी ओ आदिमजाति कल्याण विभाग, पी सी ओ मीना जनपद पंचायत राघौगढ़ अंजू सिंह प्रशिक्षण अधिकारी आई टी आई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं बाबा साहब अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथि गणों के स्वागत उपरांत प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ हुईं।
मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए एस डी एम अमित सोनी ने कहा कि अमीरी गरीबी, ऊँच नीच एवं छुआछूत को केवल शिक्षा से ही समाप्त किया जा सकता है। उद्बोधन के क्रम में सी ई ओ जनपद पंचायत बी ई ओ राघौगढ़ एवं प्राचार्य द्वय ने भी बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से बताया। अध्यक्षीय आसंदी से बोलते हुए प्राचार्य उत्कृष्ट एस सी आर्य ने बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में सम्मिलित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी बड़े उत्साह से कार्यक्रम में सहभागिता की।
विद्यालय परिवार के लक्षण सिंह अहिरवार अमित शर्मा, शाविर अलि, आकाश शाॅ, पिंकी कुशवाह, कविता शर्मा संगीता बुनकर आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ललित वास्त्री ने एवं आभार ज्ञापन डॉ विपिन विहारी शर्मा द्वारा किया गया।
