*गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
फतेहगढ थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*महज 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा एक विवाहिता से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 10 अप्रैल 2026 को फतेहगढ थाने में 35 वर्षीय एक विवाहिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी गोविंद अहिरवार पुत्र रामभरोसा अहिरवार निवासी ग्राम भिंडरा पिछले लगभग दो वर्षों से उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) करता रहा तथा उसे जान से मारने एवं बदनाम करने की धमकी देता था । आरोपी द्वारा कई बार उसके घर एवं अन्य स्थानों पर भी जबरन दुष्कर्म किया गया । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी गोविन्द अहिरवार के विरुद्ध फतेहगढ थाने में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपी की शीघ गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए और इस हेतु फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी ने पुलिस की एक टीम गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप गत दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज 12 घंटे के भीतर ही आरोपी गोविन्द पुत्र रामभरोसा अहिरवार उम्र 27 साल निवासी ग्राम भिंडरा, थाना फतेहगढ, जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक बृजेन्द्र, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक सुनील, आरक्षक गोविंद, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक मनोज, आरक्षक बृजमोहन, महिला आरक्षक आकांक्षा शर्मा, महिला आरक्षक क्रांत रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
