Type Here to Get Search Results !

विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


‎‎गुना                                                        

विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर संचालनालय आयुष विभाग, म.प्र. शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे के मार्गदर्शन में जिले के राघौगढ़, बरखेड़ा खुर्द एवं करैया स्थित शासकीय होम्योपैथी औषधालयों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की 271वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा गुप्ता द्वारा “दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए होम्योपैथी पद्धति के लाभों एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया तथा आमजन को इस चिकित्सा पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविरों में डॉ. नीरज मीना, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. हुकुम सिंह धाकड़, डॉ. प्रदीप शाक्य एवं डॉ. गजेंद्र भारती द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच कर सामान्य ज्वर, खांसी, श्वास रोग, अतिसार, वमन, चर्म रोग, उदर रोग, रक्ताल्पता, कमजोरी, महिलाओं से संबंधित समस्याएं, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह आदि रोगों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दशरथ प्रसाद, चंद्र मोहन अग्रवाल, संतोष छिरावत एवं ममता शर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.