दिनांक 12 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 33/11 केव्ही नानाखेड़ी सब-स्टेशन अंतर्गत् 11 केव्ही कैंट एवं गोपालपुरा फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 12 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक गोपालपुरा, एमपी नगर, नानाखेडी, यादव रायल सिटी, पेंशनर मोहल्ला, ऊमरी हाउस, पुलिस कंट्रोल रूम, वृद्धाश्रम भगतसिहं कॉलोनी सामरसिंगा, पटेल नगर, ढ़ौगापुरा, गुलाबगंज, खेजरा रोड़, कालापाठा, कैण्ट चौराहा, कैण्ट सब्जी बाजार, कांजी हाउस, तकिया मौहल्ला आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
