*गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
बमौरी थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस द्वारा एक विवाहिता से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 मार्च 2026 को थाना बमौरी में एक 25 वर्षीय विवाहिता महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15 मार्च 2026 को दोपहर के समय उसके परिवारजन खेत पर गए हुए थे तथा वह घर पर अकेली थी । इसी दौरान आरोपी विशाल अग्रवाल जबरदस्ती उसके घर में घुस आया एवं जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । उक्त रिपोर्ट पर से बमौरी थाना पुलिस द्वारा आरोपी विशाल अग्रवाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/26 धारा 64(1), 332(बी), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपी की शीघ गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए और इस हेतु बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया ने पुलिस की एक टीम गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल पुत्र वंशी अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी ग्राम विशनवाडा, थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
गुना पुलिस की इस सफल और त्वरित कार्यवाही में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, सउनि मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी एवं आरक्षक महेन्द्र पटेलिया की विशेष भूमिका रही है ।
